
Noori Noori Jalwa Tera Naat Lyrics In English

Noori Noori Jalwa Tera Naat Lyrics In Hindi

नूरी नूरी जलवा तेरा
सारा आलम सदका तेरा
नूरे ख़ुदा ने क्या क्या जलवे दिखा दिए हैं
सीने किए हैं रोशन दिल जगमगा दिए हैं
लहरा के जु़ल्फे मुश्कीं नाफेअ लुटा दिए हैं
उनकी महक ने दिल के ग़ुंचे खिला दिए हैं
जिस राह चल दिए हैं कूंचे बसा दिए हैं।
नूरी नूरी जलवा तेरा
सारा आलम सदका तेरा
आंखे किसी ने मांगी जलवा किसी ने मांगा
ज़र्रा किसी ने चाहा सहरा किसी ने मांगा
बढ़कर ही उससे पाया जितना किसी ने मांगा
मेरे करीम से गर क़तरा किसी ने मांगा
दरिया बहा दिए हैं दूर्बे बहा दिए हैं।
नूरी नूरी जलवा तेरा
सारा आलम सदका तेरा …..
गर यूंही रंग अपना मेहशर में ज़र्द होगा
दोज़ाख के डर से लर्ज़ा हर एक फ़र्द होगा
फिर मेरे मुस्तफा को उम्मत का दर्द होगा
अल्लाह क्या जहन्नम अब भी ना सर्द होगा
रो रो के मुस्तफा ने दरिया बहा दिए हैं।
नूरी नूरी जलवा तेरा
सारा आलम सदका तेरा
उनवाने शाहेदीं है नाते रसूल अकरम
तारीफ जितनी कीजे अहमद रज़ा की है कम
गौहर हैं शेरो फन के वो तो इमामे आज़म
मुल्के सुख़न की शाही तुमको रजा मुसल्लम
जिस समत आ गए हो सिक्के बिठा दिए हैं।
नूरी नूरी जलवा तेरा
सारा आलम सदका तेरा

Noori Noori Jalwa Tera Naat Lyrics In Urdu

